सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के तत्वावधान में 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का प्री-कैम्प शुक्रवार को घोरावल ब्लॉक सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राहुल (सिविल जज सी.डी./सचिव पूर्णकालिक) ने की।प्री-कैम्प में बीडीओ विनीत कुमार, सीडीपीओ मुकेश कुशवाहा, थाना प्रभारी रामज्ञा यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। लगभग 100 लोगों ने भाग लिया।
सचिव राहुल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य गरीब, वंचित व जरूरतमंद लोगों को एक ही स्थान पर निःशुल्क विधिक सहायता व सरकारी योजनाओं का लाभ देना है।शिविर में सुविधाएं:निःशुल्क विधिक परामर्श लोक अदालत से मामलों का निस्तारण मध्यस्थता व परामर्श सेवा सरकारी योजनाओं की जानकारी स्थान: पंचायत रिसोर्स सेंटर, विकास भवन, कलेक्ट्रेट सोनभद्र। तिथि: 22 फरवरी 2026 14 मार्च 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को अधिक से अधिक सुलह योग्य मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए गए।
Tags
Sonbhadra
