सोनभद्र में प्रशासनिक हलचल! डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाहों में मचा हड़कंप


सोनभद्र/दिनांक 13 फरवरी 2026
।कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जिलाधिकारी श्री बी.एन. सिंह ने बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण कर दिया। अचानक पहुंचे डीएम को देखते ही कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पत्रावलियों के अस्त-व्यस्त रख-रखाव और गंदगी पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा –फाइलों की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी, सफाई और व्यवस्था की जिम्मेदारी सीधे कार्यालयाध्यक्षों की होगी।”

डीएम  सिंह ने कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल, न्याय सहायक अनुभाग, सामान्य कार्यालय, पासपोर्ट अनुभाग, राजस्व सहायक अनुभाग, ई.आर.के./आंग्ल अनुभाग, स्थानीय निकाय अनुभाग, रिकॉर्ड रूम, मुख्य राजस्व अनुभाग और नजारत अनुभाग का बारीकी से निरीक्षण किया। हर पटल पर जाकर लंबित मामलों की जानकारी ली और कर्मचारियों से सीधे सवाल-जवाब किए।

निरीक्षण में कई स्थानों पर पुरानी फाइलें बेतरतीब पड़ी मिलीं, जिस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिया कि सभी महत्वपूर्ण पत्रावलियां व्यवस्थित ढंग से रखी जाएं ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि“अब सिर्फ बाबुओं के भरोसे काम नहीं चलेगा, अधिकारी खुद फाइलें देखें, नियम पढ़ें और कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।”किसी भी स्तर पर गड़बड़ी मिलने पर संबंधित अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

स्वच्छता को लेकर भी डीएम सख्त नजर आए। उन्होंने कहा कि सिर्फ ऑफिस ही नहीं, पूरा कलेक्ट्रेट परिसर साफ-सुथरा दिखना चाहिए। सभी कार्यालयाध्यक्षों को नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए।

ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को तकनीकी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश कुमार, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी इंद्रभान सिंह, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा, कलेक्ट्रेट नाजिर बाबूलाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने