सोनभद्र, 17 फरवरी 2026।जनपद में विकास योजनाओं की सुस्त रफ्तार पर जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने सख्त तेवर दिखाए हैं। विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना और आयुष्मान कार्ड की प्रगति को लेकर उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि आवास योजनाओं के नाम पर कोई भी बिचौलिया लाभार्थियों से पैसे मांगता पाया गया, तो उसके खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों को नोटिस जारी करने और वेतन रोकने के निर्देश भी दिए गए।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि पात्र और जरूरतमंद परिवारों को समय से आवास मिले, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर भी जोर दिया गया।बैठक में आयुष्मान कार्ड की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से तेजी लाने का निर्देश दिया और चेताया कि लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है।मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने भी अधिकारियों को योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. पंकज राय, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
🌐 Website:
www.bharatlivetv24.info
www.bharatlivetv24.info
📧 Email:
livetvsonbhadra@gmail.com
livetvsonbhadra@gmail.com
📞 Contact:
+91-9140089223
+91-9140089223
📰 About:
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।


0 टिप्पणियाँ