सोनभद्र।जागरूक नागरिकों और सशक्त समाज से ही देश मजबूत बनता है और विकास की धाराएं निरंतर बहती हैं। यह प्रेरक संदेश मंगलवार को खंड विकास कार्यालय चोपन सभागार में आयोजित प्री मेगा जागरूकता शिविर में ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के सचिव/सीविल जज सीनियर डिवीजन न्यायाधीश राहुल ने दिया।
उन्होंने कहा कि 22 फरवरी 2026 को विकास भवन, पंचायत रिसोर्स सेंटर, सोनभद्र में प्रशासन और न्यायपालिका के संयुक्त प्रयास से एक भव्य मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा, जहां हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। शिविर में वंचितों की मूलभूत आवश्यकताओं, अधिकारों और ज्वलंत समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।हर विभाग एक मंच पर
शिविर में पशुपालन, पुलिस, स्वास्थ्य, वन, पंचायत, राजस्व, बाल विकास परियोजना सहित तमाम विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि आम जनता कैसे योजनाओं का लाभ उठा सकती है और फ्रॉड से कैसे बचें।पीएलवी कमाल अहमद ने शिक्षा, चिकित्सा, पेंशन, आजीविका, श्रम रोजगार, महिला अधिकार, लिंग चयन अपराध, लैंगिक विषमता, आशा, जागृति, संवाद और साथी योजना पर विस्तार से जागरूक किया।शिविर का संचालन लीगल एड डिफेंस काउंसिल सोनभद्र के सत्या रमण त्रिपाठी ने किया।
इस मौके पर एडीओ एसटी ऋषिकांत शुक्ला, एडीओ एजी पंकज यादव, डॉ. अनुभव सिंह, पवन कुमार, शिवानी, श्यामदेव, योगेश कुमार, रिष्ठ लिपिक शमशाद, पीएलवी निगार फरजाना, शुभम त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
