पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र द्वारा सोनभद्र में समीक्षा बैठक आयोजित


सोनभद्र | 17 फरवरी 2026
पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर आर. पी. सिंह द्वारा दिनांक 17 फरवरी 2026 को जनपद सोनभद्र आगमन पर पुलिस लाइन चुर्क में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके उपरांत प्रशासनिक भवन, पुलिस लाइन चुर्क में आगामी होली/रमजान पर्व, बोर्ड परीक्षाएं, अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, बजट व्यय, यक्ष एप के प्रभावी उपयोग एवं साइबर अपराध नियंत्रण को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक द्वारा की गई, जिसमें पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक, एलआईयू एवं समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

होली एवं रमजान को लेकर निर्देश बैठक में संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों की पहचान कर विशेष सतर्कता बरतने, शांति समिति की बैठकें आयोजित कर पुलिस-जन संवाद सुदृढ़ करने, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को सक्रिय रखने तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, फुट पेट्रोलिंग, बाइक पेट्रोलिंग एवं रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

बोर्ड परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था

कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण, प्रश्नपत्रों की सुरक्षित ढुलाई, स्ट्रांग रूम की निगरानी, नकल माफियाओं के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई तथा परीक्षा अवधि में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए गए।यक्ष एप के संबंध में

जनपद में यक्ष एप पर हिस्ट्रीशीटर एवं विभिन्न श्रेणी के गैंग का विवरण अपलोड किए जाने की जानकारी दी गई। साथ ही 48 ऐसे स्थानों पर जहां नेटवर्क की समस्या है, वहां जीपीएस सत्यापन कर आवश्यक कार्यवाही कराने के निर्देश दिए गए।साइबर अपराध नियंत्रण साइबर हेल्प डेस्क को अधिक सक्रिय रखने, साइबर फ्रॉड की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, फ्रॉड धनराशि को तत्काल फ्रीज कराने तथा जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।अपराध एवं प्रशासनिक समीक्षा लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, महिला सुरक्षा, मादक पदार्थ तस्करी एवं संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा बजट व्यय को समयबद्ध एवं पारदर्शी रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।डायल 112 एवं कंट्रोल रूम आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया हेतु डायल 112 एवं कंट्रोल रूम को 24×7 सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने