जंगल में पेड़ से लटकती मिली नाबालिग की खोपड़ी, सोनभद्र में मची सनसनी


सोनभद्र (चोपन)।
ग्राम पंचायत कोटा के टोला पतगड़ी स्थित जवारीडाड़ जंगल में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चरवाहों ने पेड़ से लटकती एक मानव खोपड़ी और कंकाल के अवशेष देखे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे जंगल को घेरकर जांच शुरू की गई।

मामले की पुष्टि होते ही मृतक की पहचान 16 वर्षीय मंगला प्रसाद पुत्र रामविलास, निवासी जवारीडाड़ के रूप में हुई।परिजनों के अनुसार मंगला 19 जनवरी की सुबह घर से निकला था, लेकिन फिर कभी वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद 26 जनवरी को चोपन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, तब से परिवार उम्मीद में था कि बेटा मिल जाएगा, लेकिन किस्मत ने इससे भी डरावना सच सामने ला दिया।फॉरेंसिक टीम मौके पर, जंगल में खंगाले गए सुराग घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जंगल में बिखरे हर सुराग को बारीकी से खंगाला।मृतक के बड़े भाई रवि कुमार ने कपड़ों और बेल्ट के आधार पर शव की पहचान की। जैसे ही पहचान हुई, मौके पर मौजूद परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।पुलिस ने कंकाल के अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और डीएनए जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि—“मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।”सवाल जो पूरे जिले को हिला रहे हैंमंगला जंगल तक कैसे पहुंचा?उसकी मौत दुर्घटना है या सुनियोजित हत्या?क्या इसमें किसी और का हाथ है?इन तमाम सवालों के जवाब तलाशने के लिए पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।फिलहाल यह रहस्यमयी मौत पूरे चोपन क्षेत्र में डर, आक्रोश और बेचैनी का कारण बनी हुई है। लोग सिर्फ एक ही सवाल पूछ रहे हैं—“आखिर मंगला के साथ हुआ क्या?”

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने