मौलाना नजफ अली ने दी हज की पूरी जानकारी, मेडिकल टीम ने किया वैक्सीनेशन


सोनभद्र
।उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के निर्देश पर वर्ष 2026 में हज पर जाने वाले जनपद सोनभद्र के कुल 27 जायरीनों/हज यात्रियों का सोमवार को ओबरा स्थित इस्लामिया इंटर कॉलेज में टीकाकरण, मेडिकल स्क्रीनिंग एवं विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया।इस अवसर पर आयोजित टीकाकरण शिविर में जिले से सभी 27 हज यात्री पहुंचे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र के निर्देश पर डॉ. आलोक सहाय (प्रभारी स्वास्थ्य केंद्र, ओबरा) के नेतृत्व में चिकित्सा टीम द्वारा जायरीनों का टीकाकरण किया गया। टीम में चिकित्साधिकारी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा आकांक्षा, स्टाफ नर्स मो. नसीम शाह, कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र से सीमा एच.वी. तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन की टीम शामिल रही। सभी जायरीनों का ब्लड प्रेशर एवं शुगर जांच कर प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया।प्रशिक्षण सत्र में हज प्रशिक्षक मौलाना नज्म अली एवं मिर्जापुर से आए हज ट्रेनर मौलाना नजफ अली ने बेहद सरल व रोचक अंदाज़ में हज की संपूर्ण प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि किस प्रकार एहराम बांधा जाता है, तवाफ व सई कैसे की जाती है, अराफात, मुजदलिफा और मीना में कौन-कौन से अहम अमल होते हैं तथा हज के दौरान किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।कार्यक्रम की व्यवस्था ओबरा जामा मस्जिद के इमाम कारी मोहम्मद असलम एवं इंतजामिया कमेटी के सचिव राज अली अंसारी द्वारा की गई। आयोजन को सफल बनाने में इंतजामिया कमेटी के सदर मोहम्मद हुसैन वाहिदी, नायब सदर मोहम्मद अली, उप सचिव अली शेर अहमद, शब्बीर अहमद, परवेज अहमद, शाकिर अंसारी, जहीर खान उर्फ अमजद, मोहम्मद फिरोज, रियाज सहित अनेक पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, कॉलेज के प्रिंसिपल रियाज अहमद, इकबाल अहमद, कृष्णा सर, आफताब अहमद तथा इस्लामिया इंटर कॉलेज की अध्यापिकाएं — आजरा, अफसाना परवीन, नसरीन परवीन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।अंत में इंतजामिया कमेटी की ओर से सभी हाजियों से अपील की गई कि वे हज के दौरान देश की तरक्की, अमन, शांति और भाईचारे के लिए विशेष दुआ करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने