रेणुकूट मार्ग पर SBI सुरक्षा गार्ड की मौत, इलाके में मातम


सोनभद्र
।जनपद के हाथीनाला–रेणुकूट मुख्य मार्ग पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में भारतीय स्टेट बैंक के सुरक्षा गार्ड राम आशरफ यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम आशरफ यादव ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान हो सके।

राम आशरफ यादव लंबे समय से SBI शाखा में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही बैंक कर्मचारियों और परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाथीनाला–रेणुकूट मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए, क्योंकि यहां लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने