ओबरा / सोनभद्र।पुलिस और एसओजी टीम की सतर्कता से बहुचर्चित ओबरा मर्डर केस का सफल अनावरण कर लिया गया है। इस जघन्य हत्याकांड में शामिल आरोपी श्रवन सिंह उर्फ श्रवण गोंड (36 वर्ष), निवासी ग्राम झारा, थाना सनावल, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) को बग्घा नाला ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में आरोपी को रात करीब 00:35 बजे दबोचा गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह पूर्व में गिरधर सीमेंट्स लिमिटेड में मिस्त्री था और नौकरी से निकाले जाने व डांट-फटकार से नाराज होकर बदले की भावना में उसने यह हत्या की।दिनांक 7/8 फरवरी 2026 की रात आरोपी ने कंपनी परिसर में घुसकर सो रहे विष्णु हरि उपाध्याय के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने कार्यालय से ₹6500 नगद व मोबाइल फोन लूट लिया और पहचान छुपाने के लिए CCTV कैमरा तोड़कर उसके उपकरण नाले में छिपा दिए।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल, ₹5000 नगद, आधार कार्ड, HP प्रिंटर तथा Lenovo मॉनिटर बरामद किए हैं। मामले में धारा 315 बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए विधिक कार्रवाई जारी है।
इस सफल कार्रवाई से न केवल एक जघन्य अपराध का खुलासा हुआ है, बल्कि अपराधियों में पुलिस का भय और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास भी मजबूत हुआ।
Tags
Sonbhadra
