सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के सलखन मुख्य सोनपम्प नहर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुदामा (15 वर्ष) पुत्र बचाऊ धईकार, निवासी सलखन बैरिहवा टोला, शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे अपनी प्लसर मोटरसाइकिल से घर से मारकुंडी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सलखन के मुनगा टोला स्थित जितेंद्र अग्रहरि के घर के पास मुख्य सोनपम्प नहर की पटरी पर बाइक फिसल गई और युवक करीब 20 मीटर तक घिसटता चला गया।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पीआरबी 112 और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और घायल किशोर को तत्काल जिला चिकित्सालय रॉबर्ट्सगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत बेहद गंभीर बताई है।बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि परिजन अस्पताल में युवक के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे।
Tags
Sonbhadra
