सोनभद्र में विधिक जागरूकता का बड़ा अभियान, 200 छात्रों को कानून और अधिकारों की दी गई जानकारी

संवाददाता इस्तियाक अहमद 


रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र | 11 अप्रैल 2026
।उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के निर्देशन में शनिवार को जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में एक साथ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।प्रातः 10:00 बजे आयोजित इस अभियान में चीफ एल.ए.डी.सी.  शमशेर बहादुर सिंह द्वारा विन्ध्य विधि महाविद्यालय गोरडीहा, डिप्टी चीफ  सत्यारमण त्रिपाठी द्वारा वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल कम्हारी तथा असिस्टेंट एल.ए.डी.सी. जय प्रकाश द्वारा जय ज्योति इंटर कॉलेज चुर्क में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।शिविर में करीब 200 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही, जहां उन्हें PCPNDT एक्ट, शिक्षा का अधिकार, नालसा स्कीम, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।इस दौरान महिलाओं से संबंधित कानूनों जैसे भारतीय दण्ड संहिता की धारा 354 (छेड़छाड़), कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम 2013, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम तथा मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट 1971 के बारे में भी जागरूक किया गया।साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) और 15100 (नालसा टोल फ्री) की जानकारी देते हुए छात्रों और महिलाओं को आपात स्थिति में सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में “सुरक्षित दवा, सुरक्षित जीवन” अभियान के तहत जेनेरिक दवाओं के उपयोग, नशीली दवाओं के दुष्परिणाम, साइबर अपराध से बचाव, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।इसके अलावा नालसा की विभिन्न योजनाओं, मानसिक एवं बौद्धिक दिव्यांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं योजना 2024, बाल विवाह व बाल श्रम उन्मूलन अभियान तथा “उड़ान – शोषण से स्वतंत्रता” जैसे विषयों पर भी छात्रों को जागरूक किया गया।इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की जानकारी सिविल जज (सी.डी.)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र  राहुल द्वारा दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने