नई आबकारी नीति लागू, शराब के दाम बढे

भारत लाइव टीवी 24। इस्तियाक अहमद


सोनभद्र
।प्रदेश में नई आबकारी नीति लागू होने के साथ ही आज से देशी और विदेशी शराब की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। 31 मार्च के बाद बची सभी शराब अब संशोधित दरों पर ही बेची जाएगी। सरकार ने राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से लाइसेंस फीस, एक्साइज ड्यूटी और आयात-निर्यात व परिवहन शुल्क में बदलाव किया है। नई व्यवस्था में देसी और विदेशी शराब की आपूर्ति के लिए अलग-अलग दरें तय की जाएंगी, जिसके लिए आबकारी आयुक्त को अधिकृत किया गया है।नई दरों के तहत ब्लेंडर प्राइड 180ml 250 रुपये, 375ml 490 रुपये और 750ml 950 रुपये में मिलेगी, जबकि आर.एस. बैरल 180ml 210, 375ml 410 और 750ml 790 रुपये में उपलब्ध होगी। 8 PM 180ml 130, 375ml 250 और 750ml 470 रुपये, वहीं 8 PM ब्लैक 180ml 180 और 375ml 350 रुपये में मिलेगी। आफ्टर डार्क 180ml 160, 375ml 320 और 750ml 620 रुपये, आर.एस. 180ml 190, 375ml 360 और 750ml 690 रुपये तथा VAT 69 180ml 370, 375ml 750 और 750ml 1470 रुपये में उपलब्ध होगी। देसी शराब (36% वी/वी) की कीमत अब 80 रुपये तय की गई है।नई आबकारी नीति के तहत शराब की पैकेजिंग और सप्लाई सिस्टम में भी बदलाव किया गया है। अब रेडी-टू-ड्रिंक (RTD) पेय पदार्थ कांच की बोतलों के साथ-साथ कैन में भी मिलेंगे। कीमतों में बढ़ोतरी से जहां उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, वहीं सरकार को राजस्व में वृद्धि की उम्मीद।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने