Ad Code


 

ओबरा पुलिस का बड़ा एक्शन: 1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा संग तस्कर गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप


सोनभद्र/ओबरा
। जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए थाना ओबरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अभियान चलाकर एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 01 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत ओबरा पुलिस लगातार संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर क्षेत्र में बिक्री के लिए घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ