एसपी सोनभद्र ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की पीड़ा, बोले— शिकायतों का हो त्वरित और पारदर्शी निस्तारण
सोनभद्र।जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना गया।
पुलिस कार्यालय पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, मारपीट, साइबर अपराध, पारिवारिक विवाद एवं अन्य समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, जिस पर एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
एसपी ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर होना चाहिए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए और शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता बनाए रखी जाए।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि पुलिस विभाग आमजन की सुरक्षा, न्याय एवं विश्वास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।





0 टिप्पणियाँ