सोनभद्र। जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। 15वें वित्त आयोग हेल्थ ग्रान्ट के तहत जिले में 24 नये स्वास्थ्य उपकेन्द्रों और 07 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) के निर्माण कार्यों को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।बैठक में स्वास्थ्य विभाग, निर्माण एजेंसियों और संबंधित विभागों द्वारा भूमि उपलब्धता, तकनीकी स्वीकृतियों और निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़ी परियोजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी निर्माण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं।डीएम ने कहा कि इन नए स्वास्थ्य उपकेन्द्रों और बीपीएचयू के निर्माण से ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी। लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को भी बड़ा लाभ मिलेगा।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, मुख्य चिकित्साधिकारी पीके राय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण समेत निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
🌐 Website:
www.bharatlivetv24.info
www.bharatlivetv24.info
📧 Email:
livetvsonbhadra@gmail.com
livetvsonbhadra@gmail.com
📞 Contact:
+91-9140089223
+91-9140089223
📰 About:
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।

0 टिप्पणियाँ