Ad Code


 

आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 600 बिजली पोल और 96 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, युद्धस्तर पर बहाली जारी

सोनभद्र। जनपद में 13 मई की शाम आए भीषण आंधी-तूफान ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह झकझोर दिया। तेज हवाओं और तूफान की वजह से जिलेभर में करीब 600 विद्युत पोल, 96 ट्रांसफार्मर और कई इन्सुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई।
विद्युत विभाग के मुताबिक जनपद के सभी 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति शुक्रवार सुबह तक सामान्य कर दी गई है। वहीं 11 केवी फीडरों की लगातार पेट्रोलिंग करते हुए दिन-रात युद्धस्तर पर बिजली बहाली का काम जारी है। विभाग का दावा है कि अधिकांश शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की सप्लाई बहाल कर दी गई है, जबकि शेष लाइनों पर तेजी से काम चल रहा है।अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खंड रॉबर्ट्सगंज ने बताया कि तेज तूफान के कारण कई जगह पोल गिर गए और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। विभाग की टीमें लगातार फील्ड में डटी हुई हैं और जल्द ही बाकी क्षेत्रों की बिजली भी बहाल कर दी जाएगी।
विभाग ने आमजन से अपील की है कि टूटे बिजली तारों और क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा इस आपदा की घड़ी में धैर्य रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ