Ad Code


 

आंधी-तूफान पीड़ितों के घर पहुंचे मंत्री-विधायक और डीएम, 24 घंटे में 4-4 लाख सहायता का ऐलान

सोनभद्र। तेज आंधी, बारिश और तूफान से हुई जनहानि के बाद शासन-प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील नजर आया। समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, सदर विधायक भूपेश चौबे तथा जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।मंत्री, विधायक और डीएम ने मृतक कमलावती, रामविलास एवं महेंद्र के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि शासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में अपनों को खोने वाले परिवारों की पीड़ा बेहद दुखद है। उन्होंने बताया कि राहत आयुक्त कार्यालय के माध्यम से मृतकों के परिजनों के बैंक खातों में 24 घंटे के भीतर चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजने की कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित कराई गई है। साथ ही शासन की अन्य योजनाओं और सुविधाओं का लाभ भी प्रभावित परिवारों को दिलाया जाएगा।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रभावित परिवारों तक समयबद्ध सहायता पहुंचाने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है।
इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर अश्विनी कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ