Ad Code


 

आंधी-तूफान के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, डीएम ने राहत और बिजली बहाली के दिए सख्त निर्देश

सोनभद्र। जनपद में 13 मई को आए तेज आंधी-तूफान के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को राहत एवं पुनर्स्थापन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।डीएम ने कहा कि आंधी-तूफान से हुई पशुहानि, मकानों की क्षति एवं अन्य नुकसान की रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रभावित लोगों को शासन की मंशा के अनुरूप शीघ्र सहायता दी जा सके।
वहीं बिजली व्यवस्था को लेकर भी जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है, वहां युद्धस्तर पर कार्य करते हुए जल्द से जल्द बिजली बहाल कराई जाए। टूटे विद्युत खंभों और क्षतिग्रस्त लाइनों को प्राथमिकता के आधार पर बदलने के निर्देश भी दिए गए हैं।
डीएम ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या की सूचना संबंधित अधिकारियों को तत्काल दें, ताकि समयबद्ध ढंग से समाधान कराया जा सके। साथ ही पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रहा है और राहत कार्यों में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ