श्रमिकों और बच्चों को कानून, अधिकार और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की कार्ययोजना वर्ष 2026-27 के तहत शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर अटल आवासीय विद्यालय, गुरमुरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा भव्य विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राहुल सिविल जज सीडी/सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र ने किया।शिविर में उपश्रमायुक्त मिर्जापुर-पिपरी श्रीमती अचला पाण्डेय, सहायक श्रम आयुक्त विजय प्रताप यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी शिवेन्द्र प्रताप सिंह, दिनेश चन्द्र सरोज, प्रधानाचार्य अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा, चीफ एलएडीसी शमशेर बहादुर सिंह सहित लगभग 70 श्रमिक एवं 100 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव राहुल ने कहा कि किसी भी देश, समाज और उद्योग की रीढ़ मेहनतकश श्रमिक होते हैं। मजदूरों की मेहनत, ज्ञान और समर्पण से ही उद्योगों और संस्थाओं की सफलता संभव होती है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के बिना कोई भी औद्योगिक ढांचा खड़ा नहीं रह सकता, इसलिए उनके अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने उपस्थित लोगों को नालसा की विभिन्न योजनाओं जैसे नालसा जागृति योजना, वीर परिवार सहायता योजना, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं, गरीबी उन्मूलन योजना, नशा पीड़ितों को विधिक सहायता तथा DAWN यूनिट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी देकर जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में मौजूद अन्य अधिकारियों ने भी श्रमिकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। अधिकारियों ने श्रमिकों और बच्चों को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए स्वस्थ और सुरक्षित जीवन अपनाने की अपील की।इस दौरान जनपद के पराविधिक स्वयंसेवकों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रमिकों और बच्चों ने विधिक जागरूकता शिविर को बेहद उपयोगी बताते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों की सराहना की।
Tags
sonbhadra
