Ad Code


 

पत्रकारिता दिवस पर जुटे कलमकार, मिशन पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों पर हुई सार्थक चर्चा


ओबरा/सोनभद्र।
हिन्दी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर ओबरा नगर में पत्रकारों का भव्य सम्मान एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। संयुक्त प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बैनर तले होटल सत्यम शिवम् सुन्दरम् में आयोजित समारोह में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, सामाजिक जिम्मेदारियों और मिशन पत्रकारिता के मूल्यों पर गंभीर मंथन हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ताप विद्युत गृह ओबरा के मुख्य महाप्रबंधक इं. राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी, महाप्रबंधक इं. ए.के. राय, वरिष्ठ पत्रकार राहुल श्रीवास्तव समेत अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।"पत्रकारिता तब और अब" विषय पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों का संप्रेषण नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने का सशक्त माध्यम है। वक्ताओं ने नैतिक मूल्यों, मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक सरोकारों और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने में पत्रकारों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।इस दौरान भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 21, 22 एवं 23 अगस्त को आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत (समाधान समारोह) का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया तथा आमजन से इसका लाभ उठाने की अपील की गई।कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब 31 मई को सेवा निवृत्त हो रहे मुख्य अतिथि एवं सीजीएम इं. राजेन्द्र कुमार अग्रवाल को पत्रकारों और अतिथियों ने पुष्प वर्षा, माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी। सम्मान से अभिभूत सीजीएम ने कहा कि "ओबरा की यह आत्मीयता, पत्रकार साथियों का स्नेह और यह विदाई मेरे जीवन की अविस्मरणीय स्मृतियों में हमेशा शामिल रहेगी।"समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार राहुल श्रीवास्तव ने तथा संचालन कमाल अहमद ने किया। कार्यक्रम में एस.पी. तनेजा, अजय सिंह, देव प्रकाश मौर्य, रमेश सिंह यादव, एडवोकेट एस.के. चौबे, महेश जायसवाल, बृजेश पांडेय, अनुराग मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।पत्रकार मनमोहन शुक्ला, पीडी राय, जितेन्द्र गुप्ता, इमरान खान, उत्तम सिंह, सौरभ गोस्वामी, सलमान कुरैशी सहित दर्जनों पत्रकारों की मौजूदगी ने समारोह को गरिमामय बना दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ