सोनभद्र, 01 जून 2026।जनपद सोनभद्र में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर चल रहे विशेष स्वच्छता अभियान के दूसरे दिन नगर पंचायतों एवं नगर पालिका परिषद क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर नालों और नालियों की सफाई कराई गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य आगामी मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से राहत दिलाना तथा नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है।सुबह से ही सफाई कर्मियों की टीमों ने विभिन्न बाजारों, मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर जमे कचरे एवं नालियों में फंसी गाद को निकालने का कार्य शुरू किया। कई स्थानों पर मशीनों की सहायता से नालों की गहन सफाई की गई, जिससे जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके।अभियान के दौरान निकाले गए कचरे का तत्काल निस्तारण भी कराया गया। सफाई कार्यों की निगरानी प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही है तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि जनभागीदारी का विषय है। नगर निकायों को साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाते हुए नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करना होगा।
🌐 Website:
www.bharatlivetv24.info
www.bharatlivetv24.info
📧 Email:
livetvsonbhadra@gmail.com
livetvsonbhadra@gmail.com
📞 Contact:
+91-9140089223
+91-9140089223
📰 About:
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।


0 टिप्पणियाँ