सोनभद्र अनपरा। ऑपरेटिंग स्टाफ मनोरंजन केंद्र अनपरा की नई कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 3 मई 2026 को सम्पन्न हुए इस चुनाव में कुल 82.9 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर चुनाव अधिकारी सुनील कुमार ने सभी मतदाताओं, कर्मचारियों एवं पूर्व कार्यकारिणी का आभार जताया।अध्यक्ष पद के चुनाव में मुकाबला बेहद रोचक रहा। कुल 447 मतों में कृष्णा कुमार मद्धेशिया ने 208 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि शक्ति प्रकाश को 191 और राजकुमार को 35 वोट मिले। कृष्णा कुमार मद्धेशिया की जीत के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।महासचिव पद पर सतेंद्र कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 256 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंदी जितेन्द्र प्रजापति को 176 वोट मिले। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर प्रभाकर सिंह ने 242 वोट पाकर विजय हासिल की, जबकि अजीत कुमार सिंह को 187 वोट मिले।क्रीड़ा सचिव पद के लिए हुए चुनाव में संदीप रमन ने 259 वोट पाकर जीत दर्ज की, जबकि उमेश कुमार बिन्द को 172 मत मिले।इसके अलावा कई पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। महबूब अहमद उपाध्यक्ष, कपिलदेव लेखा निरीक्षक, सुजीत सोनी सांस्कृतिक सचिव तथा जय कुमार सैनी पुस्तकालय सचिव पद पर निर्विरोध चुने गए।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कर्मचारियों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी कर्मचारियों के हितों और मनोरंजन केंद्र के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी। चुनाव परिणाम घोषित होते ही परिसर में खुशी का माहौल बन गया और समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का जोरदार स्वागत किया।





0 टिप्पणियाँ