Ad Code


 

गांव में लगा समाधान का दरबार, ज़मीन विवादों पर चला प्रशासन का बुलडोजर एक्शन!


कौशांबी
जनपद के चायल तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने भूमि विवादों को जड़ से खत्म करने के लिए बड़ा अभियान छेड़ दिया है। “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के तहत उप जिलाधिकारी चायल ने आज ग्राम काजू में विशेष कैम्प आयोजित कर लोगों की समस्याएं सीधे मौके पर सुनीं।

कैम्प में राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने गांव पहुंचकर जमीन से जुड़े विवादों की पड़ताल की और कुल 04 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया। अधिकारियों की मौजूदगी में सीमांकन, कागजी जांच और दोनों पक्षों की सुनवाई कर विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाया गया।

अभियान के दौरान प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि भूमि विवादों को लेकर अब लोगों को तहसीलों और थानों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि शासन की मंशा के अनुरूप गांव-गांव पहुंचकर समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मौके पर समाधान मिलने से समय और धन दोनों की बचत हुई है। वहीं अधिकारियों ने चेतावनी दी कि जमीन कब्जा, अवैध अतिक्रमण और विवाद फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ