सोनभद्र। देश की सबसे बड़ी जनकल्याणकारी प्रक्रिया जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए सोनभद्र प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से भावुक अपील करते हुए कहा है कि “हमारी-जनगणना, हमारा-विकास” के संकल्प को साकार करने हेतु सभी नागरिक स्वगणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने परिवार व परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें।जिलाधिकारी ने बताया कि भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य उत्तर प्रदेश में 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक किया जाएगा। इससे पहले आमजन को स्व-गणना की सुविधा दी गई है, जो 07 मई से 21 मई 2026 तक चलेगी।इस अभिनव व्यवस्था के तहत अब नागरिक स्वयं ही जनगणना पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। प्रशासन द्वारा जारी अपील के अनुसार सभी लोग जनगणना स्व-गणना पोर्टल�पर जाकर अपनी सूचनाएं भरें।डीएम ने कहा कि स्वगणना से जनगणना टीम को सत्यापन कार्य में काफी सुविधा मिलेगी और पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं सरल बनेगी। प्रशासन द्वारा विभिन्न वर्गों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए दिवसवार रणनीति भी तैयार की गई है।उन्होंने जनपद के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं की मजबूत नींव है। इसलिए सभी नागरिक प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग करें और इस पुनीत कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाएं।जनगणना के जरिए ही सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, बिजली, पानी और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तय करती है। ऐसे में हर नागरिक की सही जानकारी देश और समाज के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।





0 टिप्पणियाँ