Ad Code


 

डीही खुर्द में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ


यमुनापार,प्रयागराज
।डीही खुर्द में मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण के बीच सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन गणेश प्रसाद भुर्तिया एवं समस्त भुर्तिया परिवार द्वारा किया गया है। कथा के आरम्भ को लेकर गांव में सुबह से ही धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।

भव्य कलश यात्रा में गांव की महिलाओं, युवतियों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण किए भक्ति गीतों और जयघोषों के साथ गांव के प्रमुख मार्गों से होकर कथा स्थल तक पहुंचीं। यात्रा के दौरान “हरि बोल” और “राधे-राधे” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया।

कथा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत देव पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराए गए। आचार्यों द्वारा कथा की महिमा का वर्णन करते हुए बताया गया कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, भक्ति और सदाचार की ओर प्रेरित करती है। कथा के प्रथम दिवस श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने पूरे श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना में भाग लिया।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सात दिनों तक प्रतिदिन कथा, भजन-कीर्तन तथा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें क्षेत्र के अनेक गांवों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

इस अवसर पर अमरनाथ भुर्तिया, विप्र भवन भुर्तिया, छोटे लाल भुर्तिया, दिनेश कुमार भुर्तिया, अशोक कुमार भुर्तिया, राधेश्याम मिश्र, ठाकुर दीन मिश्र, भुवनेश्वर शुक्ला, अरुण कुमार शुक्ल, राजेश्वरी प्रसाद तिवारी, विजय शुक्ला, बालकृष्ण भुर्तिया, हीरा लाल भुर्तिया, विन्ध्यवासिनी भुर्तिया, शिव प्रसाद भुर्तिया, सरपंच शुक्ला, जनेश्वर तिवारी एवं भास्कर मिश्र सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ