भारत लाइव टीवी 24। जिला ब्यूरो प्रतापगढ़ संतोष कुमार सिंह
प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के पूरे घना बिजहरा गांव में विवादित भूमि पर निर्माण कार्य कराए जाने को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। गांव निवासी सुरेश कुमार एडवोकेट ने पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ को शिकायती पत्र देकर डायल 112 पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।
शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी माता इंद्रावती के नाम सरजू प्रसाद द्वारा वसीयत की गई भूमि पर कुछ लोग कब्जा करने की नीयत से निर्माण कार्य करा रहे हैं। उनका आरोप है कि भूमि को लेकर पहले से विवाद चल रहा है और वहां अन्य लोगों की भी आबादी है। इसके बावजूद डायल 112 पुलिस की मौजूदगी में विवादित जमीन पर ईंट बिछाने का कार्य कराया गया।
सुरेश कुमार का कहना है कि जब उनके परिवार ने इसका विरोध किया तो उनके बड़े भाई रमेश कुमार को पुलिस अपने साथ बैठाकर ले गई। साथ ही उनकी पत्नी रेणु देवी का मोबाइल फोन भी पुलिस द्वारा ले लिए जाने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, मोबाइल फोन वापस दिलाने तथा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने की मांग की है।
फिलहाल मामले में पुलिस प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आया है। शिकायत पत्र में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना शेष है।








.jpeg)
0 टिप्पणियाँ