जान जोखिम में डालकर टंकी पर चढ़े युवक, वीडियो वायरल होने पर उठे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
भारत लाइव टीवी 24। जिला ब्यूरो प्रतापगढ़ संतोष कुमार सिंह
प्रतापगढ़।जनपद प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धनुहा गांव में उस समय लोगों की सांसें थम गईं, जब कुछ युवक ऊंची पानी की टंकी पर चढ़कर खतरनाक स्टंट करते दिखाई दिए। युवकों की इस लापरवाही भरी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के टंकी की ऊंचाई पर चढ़ गए और वहां खड़े होकर स्टंटबाजी करने लगे। इस दौरान नीचे मौजूद लोगों में भय और चिंता का माहौल बना रहा। ग्रामीणों का कहना है कि थोड़ी सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा बढ़ाई जाए और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो। वायरल वीडियो के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना यह मामला युवाओं में बढ़ती स्टंटबाजी की प्रवृत्ति पर भी सवाल खड़े कर रहा है।







.jpeg)
0 टिप्पणियाँ