Ad Code


 

रज़िया अब्बासी की पहल से चमकेगा वार्ड 25, नगर पालिका ने शुरू कराई सड़कों की नापतोल

 भारत लाइव टीवी 24। जिला ब्यूरो बदायूं एम आरिफ खान 


उझानी (बदायूं)
। नगर के वार्ड संख्या 25 स्थित मानकपुर रोड और मोहल्ला पठान टोला की जर्जर गलियों के दिन अब बदलने वाले हैं। वर्षों से टूटी-फूटी और उबड़-खाबड़ पड़ी सड़कों से परेशान स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रज़िया अब्बासी की पहल पर नगर पालिका प्रशासन ने क्षेत्र की सड़कों और गलियों की नापतोल का कार्य शुरू करा दिया है।स्थानीय लोगों के अनुसार बरसात के दिनों में क्षेत्र की कई गलियां तालाब का रूप ले लेती थीं, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। लंबे समय से क्षेत्रवासी सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे।रज़िया अब्बासी द्वारा लगातार जनसमस्याओं को उठाए जाने और संबंधित अधिकारियों से संपर्क किए जाने के बाद नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और सड़क निर्माण के लिए आवश्यक नापतोल का कार्य शुरू किया। नापतोल शुरू होते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई।भाजपा नेत्री रज़िया अब्बासी ने कहा कि वार्ड के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की सभी प्रमुख समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए रज़िया अब्बासी और नगर पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा उम्मीद जताई कि जल्द ही वार्ड की तस्वीर बदली हुई नजर आएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ