भारत लाइव टीवी 24। जिला ब्यूरो अमेठी विरेन्द्र कुमार सिंह
अमेठी। मोहनगंज ग्रामीण पावरहाउस से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से ओवरलोड की समस्या से जूझ रहे शंकरगंज फीडर का भार कम करने के लिए विद्युत विभाग ने नई पहल करते हुए मैढौना फीडर का संचालन शुरू कर दिया है। इससे क्षेत्र में बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और अनियमित कटौती से लोगों को काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है।बताया जा रहा है कि मोहनगंज ग्रामीण पावरहाउस के कई फीडर क्षमता से अधिक लोड पर चल रहे थे, जिसके कारण उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति में लगातार बाधाओं का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने शंकरगंज फीडर का लोड विभाजित कर नया मैढौना फीडर तैयार किया।दो दिन पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना के बाद एसडीओ आशुतोष कुमार गुप्ता ने नए फीडर का शुभारंभ किया था। तकनीकी परीक्षण और आवश्यक तैयारियां पूरी होने के बाद आज से नए फीडर के माध्यम से क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।स्थानीय लोगों ने विभाग के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि यदि नई व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रही तो वर्षों पुरानी ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी। वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी जरूरत के अनुसार सुधारात्मक कदम उठाए जाते रहेंगे।







.jpeg)
0 टिप्पणियाँ