सोनभद्र।अधिकारियों को पुराने मामलों की रिपोर्ट 7 दिन में देने के निर्देश, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी भी रहेगी अहमसोनभद्र। जिले के किसानों की सिंचाई और कृषि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जुलाई माह की सिंचाई बंधु बैठक 14 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक राबर्ट्सगंज स्थित चौधरी चरण सिंह निरीक्षण गृह, बढ़ौली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष लाल बहादुर पाण्डेय की अध्यक्षता में होगी।अधिशासी अभियंता एवं सचिव, सिंचाई बंधु ने बताया कि यह बैठक प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को आयोजित की जाती है, जिसमें किसानों की सिंचाई, नहरों, जलापूर्ति और अन्य कृषि समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर उनके समाधान की कार्ययोजना बनाई जाती है।बैठक को प्रभावी बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही 9 जून 2026 को आयोजित पिछली बैठक में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की आख्या सात दिनों के भीतर उपलब्ध कराने को भी कहा गया है।प्रशासन का उद्देश्य है कि किसानों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि खरीफ सीजन में सिंचाई व्यवस्था बेहतर बनी रहे।
🌐 Website:
www.bharatlivetv24.info
www.bharatlivetv24.info
📧 Email:
livetvsonbhadra@gmail.com
livetvsonbhadra@gmail.com
📞 Contact:
+91-9140089223
+91-9140089223
📰 About:
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।


0 टिप्पणियाँ