सोनभद्र, 29 जून।वीर शिरोमणि दानवीर भामाशाह की जयंती पर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनपद के 10 सर्वाधिक करदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भामाशाह के त्याग, राष्ट्रभक्ति और दानवीरता को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि भामाशाह ने अपना सर्वस्व महाराणा प्रताप और राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित कर इतिहास में अमिट स्थान बनाया। उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सम्मानित करदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि ईमानदारी से कर अदा करने वाले व्यापारी राष्ट्र और जनपद के विकास की मजबूत आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि करदाताओं के योगदान से विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति मिलती है।भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने भामाशाह के आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की, जबकि नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने उनके व्यक्तित्व और समाज के प्रति योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक विभाग के कलाकारों ने करमा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। अंत में सभी सम्मानित करदाताओं को बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश कुमार, संयुक्त आयुक्त राज्य कर सुनील कुमार, उपायुक्त राज्य कर रितेश मिश्र, योगेश द्विवेदी, विकास कृष्ण बंसरा, मो. जुनैद सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और व्यापारी उपस्थित रहे
🌐 Website:
www.bharatlivetv24.info
www.bharatlivetv24.info
📧 Email:
livetvsonbhadra@gmail.com
livetvsonbhadra@gmail.com
📞 Contact:
+91-9140089223
+91-9140089223
📰 About:
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।


0 टिप्पणियाँ