सोनभद्र।संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद भर में सघन जांच अभियान चलाकर मानकों के विपरीत खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभागीय टीम ने बाजारों में औचक निरीक्षण कर ठेले-खोमचे, फल एवं सब्जी विक्रेताओं, चाट-पकौड़ी, जूस, कटे फल, मिठाई की दुकानों समेत विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की गहन जांच की।निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि खाद्य पदार्थों को हमेशा ढककर रखें, कटे फलों की खुले में बिक्री न करें, स्वच्छ पेयजल का प्रयोग करें तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कारोबारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों का उल्लंघन पाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।सहायक आयुक्त (खाद्य) ने बताया कि 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान पूरे जनपद में निरीक्षण और जनजागरूकता अभियान लगातार चलता रहेगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि केवल स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य पदार्थों का ही सेवन करें तथा किसी भी खाद्य अनियमितता की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दे।बरसात के मौसम में फैलने वाले संक्रामक रोगों को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अभियान के जरिए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित कर लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।
🌐 Website:
www.bharatlivetv24.info
www.bharatlivetv24.info
📧 Email:
livetvsonbhadra@gmail.com
livetvsonbhadra@gmail.com
📞 Contact:
+91-9140089223
+91-9140089223
📰 About:
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।


0 टिप्पणियाँ