Ad Code


 

सरप्लस शिक्षकों की गलत रिपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई, कंप्यूटर ऑपरेटर का तबादला

डीएम की सख्ती के बाद म्योरपुर के कंप्यूटर ऑपरेटर को हटाया गया, 15 दिन में मांगा गया जवाब


सोनभद्र, 29 जून।
जनपद में सरप्लस शिक्षकों के पुनःस्थापन की प्रक्रिया में लापरवाही सामने आने पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। विकास खंड म्योरपुर से भेजी गई त्रुटिपूर्ण रिपोर्ट पर जिलाधिकारी की नाराजगी के बाद संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर श्री आरिफ के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई है।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा खंड शिक्षा अधिकारियों से प्राप्त सूचनाओं की जांच में म्योरपुर की रिपोर्ट गलत पाई गई। जांच में स्पष्ट हुआ कि यह रिपोर्ट कंप्यूटर ऑपरेटर श्री आरिफ द्वारा तैयार की गई थी। मामले को गंभीर मानते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने श्री आरिफ का तत्काल प्रभाव से विकास खंड म्योरपुर से विकास खंड कोन के रिक्त पद पर स्थानांतरण कर दिया।इतना ही नहीं, संबंधित कर्मचारी को सभी साक्ष्यों सहित 15 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि शासन और माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का स्पष्ट संदेश गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ