सोनभद्र | 29 जून 2026 ।मानसून के दौरान फैलने वाले संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अंतरविभागीय समीक्षा बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान के दूसरे चरण को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति तय की गई।बैठक में डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन गांवों में संचारी रोगों का खतरा अधिक है, वहां विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। जलभराव की समस्या दूर करने, फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव और व्यापक जनजागरूकता अभियान को प्राथमिकता दी जाए ताकि बीमारी फैलने से पहले ही उस पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य, ग्राम विकास, नगर निकाय, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, बाल विकास और खाद्य सुरक्षा सहित सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ तय कार्ययोजना के अनुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने अभियान की नियमित मॉनिटरिंग और ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल तथा कचरा निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश मिश्रा ने अभियान की तैयारियों और माइक्रोप्लान की जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारी के साथ अभियान को सफल बनाने में जुटा है। बैठक में सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
🌐 Website:
www.bharatlivetv24.info
www.bharatlivetv24.info
📧 Email:
livetvsonbhadra@gmail.com
livetvsonbhadra@gmail.com
📞 Contact:
+91-9140089223
+91-9140089223
📰 About:
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।


0 टिप्पणियाँ