भारत लाइव टीवी 24। अमेठी रिपोर्टर एस पी तिवारी
अमेठी। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमेठी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच डंपरों को सीज कर दिया। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना मुसाफिरखाना पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान अवैध खनन में संलिप्त पांच डंपरों को रोककर उनके चालकों से खनन अनुमति पत्र एवं वाहन संबंधी आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन चालक कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके।इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी पांच डंपरों को कब्जे में लेकर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को अवैध खनन के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि अवैध खनन और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक गोपाल मणि मिश्र, उपनिरीक्षक राम पलट, हेड कांस्टेबल आयुष कुमार यादव, कांस्टेबल पुनीत खोखर, कांस्टेबल आशुतोष कुमार, आरक्षी अजय कुमार मौर्य एवं आरक्षी अमन मिश्रा शामिल रहे।







.jpeg)
0 टिप्पणियाँ