भारत लाइव टीवी 24। जिला ब्यूरो बदायूं एम आरिफ खान
बदायूं। जनपद के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव चतुरी नगला में शनिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित मस्जिद को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में हुई इस कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण की शिकायत प्रशासन को मिली थी। मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। दो बुलडोजरों की मदद से अवैध निर्माण को हटाया गया और देखते ही देखते पूरी संरचना मलबे में तब्दील हो गई।कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौजूद रही, लेकिन प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम पर कड़ी नजर बनाए रखी। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि पूरे अभियान के दौरान शांति व्यवस्था बनी रही और किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या सामने नहीं आई।






.jpeg)
0 टिप्पणियाँ