Ad Code


 

देवी मंदिर परिसर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, प्रभारी मंत्री समेत जनप्रतिनिधियों ने थामा झाड़ू


सोनभद्र
। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को नगर पालिका क्षेत्र स्थित देवी मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और आमजन को स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।अभियान में जनपद के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद तथा भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने सक्रिय सहभागिता निभाई। जनप्रतिनिधियों ने मंदिर परिसर में सफाई कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। 


उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही सफल हो सकते हैं।प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है। सभी नागरिकों को अपने आसपास की साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभानी चाहिए।कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता का संदेश प्रमुखता से दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ