Ad Code


 

अनपरा में दुर्गा पूजा की तैयारियों का आगाज, नवयुवक सेना श्री दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यकारिणी घोषित

मृदुरंजन श्रीवास्तव बने अध्यक्ष, सुजीत सोनी को सचिव की जिम्मेदारी, विष्णु देव झा व शिव प्रकाश बने कार्यवाहक अध्यक्ष


अनपरा/सोनभद्र।
आगामी शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की दिशा में नवयुवक सेना श्री दुर्गा पूजा समिति, बस स्टैंड अनपरा कॉलोनी की प्रथम बैठक रविवार देर रात संपन्न हुई। बैठक में उत्साह और उमंग के बीच नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।बैठक की अध्यक्षता उदय नारायण सिंह ने की, जबकि संचालन प्रशांत उपाध्याय द्वारा किया गया। उपस्थित सदस्यों ने आगामी वर्ष के दुर्गा पूजा आयोजन को भव्य, सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनाने का संकल्प लिया।बैठक में सर्वसम्मति से ई. मृदुरंजन श्रीवास्तव को समिति का अध्यक्ष चुना गया, जबकि सुजीत सोनी को सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं विष्णु देव झा और शिव प्रकाश उर्फ श्री को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया।समिति ने हनुमान जी महाराज को मुख्य संरक्षक तथा अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक को मुख्य सहसंरक्षक मनोनीत किया। इसके अलावा विभिन्न पदों पर अनुभवी एवं सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी देकर आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों को गति देने का निर्णय लिया गया।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और युवा शक्ति के संगठन का महापर्व है। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर इस वर्ष के आयोजन को यादगार बनाने का संकल्प लिया।आगामी शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की दिशा में नवयुवक सेना  दुर्गा पूजा समिति, बस स्टैंड अनपरा कॉलोनी की प्रथम बैठक रविवार देर रात संपन्न हुई। बैठक में उत्साह और उमंग के बीच नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।बैठक की अध्यक्षता उदय नारायण सिंह ने की, जबकि संचालन प्रशांत उपाध्याय द्वारा किया गया। उपस्थित सदस्यों ने आगामी वर्ष के दुर्गा पूजा आयोजन को भव्य, सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनाने का संकल्प लिया।बैठक में सर्वसम्मति से ई. मृदुरंजन श्रीवास्तव को समिति का अध्यक्ष चुना गया, जबकि सुजीत सोनी को सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं विष्णु देव झा और शिव प्रकाश उर्फ को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया।समिति ने हनुमान जी महाराज को मुख्य संरक्षक तथा अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक को मुख्य सहसंरक्षक मनोनीत किया। इसके अलावा विभिन्न पदों पर अनुभवी एवं सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी देकर आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों को गति देने का निर्णय लिया गया।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और युवा शक्ति के संगठन का महापर्व है। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर इस वर्ष के आयोजन को यादगार बनाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ