सोनभद्र
।जनपद में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शासन द्वारा निर्धारित सभी लक्ष्यों को तय समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा किया जाए।बैठक में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा करते हुए डीएम ने बैंकों के माध्यम से लाभार्थियों को सब्सिडी और ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी लोन योजना के लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।सबसे अहम बात यह रही कि डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। 


उन्होंने कहा कि शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए, अन्यथा असंतोषजनक फीडबैक मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।डीएम ने विकास कार्यों, लाभार्थीपरक योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि प्रगति संतोषजनक नहीं मिली तो जिम्मेदारी तय कर विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।