सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के केकराही स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसूता की संदिग्ध मौत के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया और प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितताएं मिलने पर अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुलाब शंकर के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं प्रसूता की मौत के कारणों और उपचार में संभावित लापरवाही की जांच के लिए विभागीय जांच समिति का गठन किया गया है।
मृतका के परिजनों की तहरीर पर अस्पताल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।डीएम चर्चित गौड़ ने निर्देश दिए हैं कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले के निजी अस्पतालों में हड़कंप मच गया है।







.jpeg)
0 टिप्पणियाँ