Ad Code


 

खरीफ सीजन को लेकर प्रशासन अलर्ट, किसानों को समय पर मिलेगी खाद-बीज, कालाबाजारी पर चलेगा बुलडोजर


सोनभद्र
। खरीफ अभियान 2026 को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कृषि एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद, बीज और अन्य कृषि निवेश उपलब्ध कराए जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था तथा सहकारी समितियों के संचालन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि खाद की जमाखोरी, कालाबाजारी, अवैध भंडारण, टैगिंग, डायवर्जन अथवा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री करने वालों के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश-1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।


संभावित एलनीनो प्रभाव को देखते हुए जिलाधिकारी ने किसानों से कम पानी वाली एवं दलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे जल संरक्षण के साथ-साथ भूमि की उर्वरता भी बनी रहेगी। बैठक में सहकारी समितियों के संचालन, उर्वरक वितरण और बकाया वसूली की प्रगति की भी समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ