सोनभद्र में संचारी रोगों पर बड़ा प्रहार
सोनभद्र, 02 जुलाई, 2026।सोनभद्र जिले में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए गुरुवार को व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में स्वास्थ्य, पंचायतीराज, ग्राम विकास और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीमों ने पूरे जनपद में अभियान चलाकर गांव-गांव स्वच्छता का संदेश दिया।अभियान के दौरान 52 ग्रामों में नालियों की सफाई, 97 स्थानों पर झाड़ियों की कटाई, 16 खराब हैंडपंपों की मरम्मत तथा 144 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए जलभराव समाप्त करने और संक्रमण फैलाने वाले स्थानों की साफ-सफाई कराई गई।विद्यालयों में बच्चों को संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताए गए, वहीं आशा, आंगनबाड़ी, ग्राम पंचायत सहायकों और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता अपनाने, साफ पानी पीने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए जागरूक किया।अभियान के अंतर्गत 26 पशुपालकों को जागरूक किया गया तथा 21 कृषक संवाद बैठकों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और संचारी रोगों की रोकथाम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक अपने घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, जलभराव न होने दें तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।







.jpeg)
0 टिप्पणियाँ