सोनभद्र। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।अपर जिलाधिकारी ने रॉबर्ट्सगंज रेलवे ओवरब्रिज से वर्षा का पानी सीधे सड़क पर गिरने की समस्या को गंभीर बताते हुए प्रभावी पाइपलाइन बनाकर पानी की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आवागमन बाधित न हो और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो। साथ ही सड़कों के किनारे बने गड्ढों की शीघ्र मरम्मत कराने पर भी जोर दिया।बैठक में परिवहन, पुलिस और शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि विद्यालयों और महाविद्यालयों में नियमित सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाए जाएं, जिससे छात्र-छात्राओं में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े।इसके अलावा लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित एजेंसियों को जनपद के सभी दुर्घटना बहुल (ब्लैक स्पॉट) स्थलों पर चेतावनी एवं संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि वाहन चालक समय रहते सतर्क हो सकें। अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े जनजागरूकता कार्यक्रमों को और व्यापक स्तर पर संचालित करने का भी निर्णय लिया।बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ), जिला आबकारी अधिकारी, अधिशासी अभियंता शैलेश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
🌐 Website:
www.bharatlivetv24.info
www.bharatlivetv24.info
📧 Email:
livetvsonbhadra@gmail.com
livetvsonbhadra@gmail.com
📞 Contact:
+91-9140089223
+91-9140089223
📰 About:
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।


0 टिप्पणियाँ