सोनभद्र, 27 जुलाई।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्ययोजना 2026-27 के तहत सोमवार को एडीआर भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सिविल जज (सीडी)/पूर्णकालिक सचिव राहुल ने की।बैठक में पराविधिक स्वयंसेवकों (पीएलवी) एवं अधिकार मित्रों को निर्देशित किया गया कि वे गांव-गांव और दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन को उनके कानूनी अधिकारों, नालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जागरूक करें। विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, गरीबों एवं अनुसूचित जाति-जनजाति के पात्र लोगों तक मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी पहुंचाने पर बल दिया गया।सचिव ने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण कराया जा सके। साथ ही प्री-लिटिगेशन मध्यस्थता की उपयोगिता बताते हुए वैवाहिक एवं अन्य विवादों को न्यायालय जाने से पहले सुलझाने के लिए लोगों को प्रेरित करने की अपील की गई।बैठक में सभी पराविधिक स्वयंसेवकों को दैनिक एवं मासिक कार्य रिपोर्ट समय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में जमा कराने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर सभी पीएलवी एवं अधिकार मित्र उपस्थित रहे।
🌐 Website:
www.bharatlivetv24.info
www.bharatlivetv24.info
📧 Email:
livetvsonbhadra@gmail.com
livetvsonbhadra@gmail.com
📞 Contact:
+91-9140089223
+91-9140089223
📰 About:
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।


0 टिप्पणियाँ