Ad Code


 

ओबरा थाना दिवस में डीएम-एसपी की सख्ती, फरियादियों की शिकायतों पर मौके पर ही दिए कार्रवाई के आदेश

चर्चित गौड़ और अभिषेक वर्मा ने कहा— जनता को समय पर न्याय दिलाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता


सोनभद्र, 11 जुलाई
।ओबरा थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना दिवस में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

थाना दिवस में पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व और पुलिस से जुड़े विभिन्न मामलों को अधिकारियों के सामने रखा। डीएम और एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हर शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि संयुक्त रूप से मौके पर जाकर जांच करें और किसी भी शिकायत को लंबित न रखें।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित और प्रभावी न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ शिकायतों का समाधान करने और लोगों का भरोसा बनाए रखने के निर्देश दिए।थाना दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ